{"_id":"612a74068ebc3e79e9052e2a","slug":"congress-will-start-a-new-phase-of-development-work-in-the-state-ambedkar-nagar-news-lko5931774180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश में शुरू करेगी विकास कार्य का नया दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश में शुरू करेगी विकास कार्य का नया दौर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जूम मीटिंग एप के जरिए संबोधित करतीं राष्ट?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कांग्रेस उत्तर प्रदेश से जंगलराज का खात्मा करेगी। जन जन को न्याय दिलाते हुए विकास तय किया जाएगा। केंद्र सरकार सिर्फ संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है तो वहीं राज्य सरकार को विकास की सुध ही नहीं है। कांग्रेस ने देश को विकास की बुलंदियों को पहुंचाने का काम किया। आज जब देश को विकास की जरूरत है तो एक एक कर संपत्तियों को बेचा जा रहा है। कांग्रेस ने बड़े बड़े बांध, पॉवर प्लांट, स्टील प्लांट समेत तमाम उद्योग धंधे स्थापित कराए। इससे विकास के साथ साथ कोरोना काल के दौरान इनमें से तमाम उद्योगों के जरिए आक्सीजन की आपूर्ति हो सकी। बीजेपी सरकार अब विकास की बजाए बेचने का रोडमैप लेकर आगे बढ़ रही है। ये बातें कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जिलास्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के दौरान ऑनलाइन मीटिंग में कहीं।
अकबरपुर नगर के शशांक होटल परिसर में ऑनलाइन मीटिंग के जरिए कार्यकर्ता संबोधन में प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने करुणा, त्याग, समता व जननीति को प्राथमिकता दी। मौजूदा बीजेपी सरकार विनाशकारी, विघटनकारी, किसान विरोधी, युवा विरोधी तथा विकास विरोधी है। पूरे देश का किसान परेशान है, नौजवानों को रोजगार व उनका हक नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा। कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का जनता के बीच और मजबूती से पर्दाफाश किया जाए। देश को चंद लोगों का विकास नहीं चाहिए। प्रशिक्षण शिविर में उत्तर प्रदेश सह प्रभारी राजेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों को लेकर गांव गांव घर घर चर्चा करें। कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच रहकर सेवा की है। इसे लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अमित उर्फ जितेंद्र वर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण के जरिए पराक्रम हासिल कर कांग्रेस विजय सेना का निर्माण कर रही है। यह सेना जनता के सहयोग से यूपी में जंगलराज खत्म कर आम जनता को उसका हक दिलाएगी। प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार की पोल खोलने के लिए गांव गांव अभियान तेज करने का संकल्प लिया। शिविर को वरिष्ठ नेता मोहम्मद अनीस खां, विनोद वर्मा, आयुष पांडेय, सुनील मिश्र, अमित जायसवाल, अजय सिंह कप्तान, मेराजुद्दीन किछौछवी, रामकुमार पाल, विजय शंकर तिवारी, अवधेश मिश्र, रवीश शुक्ल, आलोक पाठक, सीतला श्रीवास्तव, जयंत मिश्र, विशाल वर्मा, राजबहादुर मिश्र, मंजीत राजभर, सूर्यनारायण तिवारी, रमेश आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
चर्चा का विषय रहा पोस्टर बैनर
कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के लिए शुक्रवार शाम से ही नगर को पोस्टर बैनर से पाट दिया गया। शनिवार सुबह से ही नगर के विभिन्न मार्गों पर बड़ी तादाद में पोस्टर व बैनर तथा झंडे देखकर कांग्रेस का यह कार्यक्रम नागरिकों व यात्रियों के बीच चर्चा का विषय रहा। बाद में नगर में पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।