फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congress took out a procession on the withdrawal of agricultural law

कृषि कानून वापसी पर कांग्रेस ने निकाला जुलूस

Sun, 21 Nov 2021 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Congress took out a procession on the withdrawal of agricultural law
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते पदाधिक? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। तीनों कृषि कानूनों की वापसी देश के किसानों की जीत है। तानाशाही सरकार का गुरूर किसानों ने तोड़ने का काम किया है। ये लगभग 350 दिनों के सतत संघर्ष व 600 किसानों की शहादत का परिणाम है। ये बातें शनिवार को जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी ने किसान विजय जुलूस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सांसद राहुल गांधी की प्रत्येक बात पत्थर की लकीर साबित हुई। भाजपा सरकार को झुकना पड़ा और किसानों की जीत हुई।
विज्ञापन

जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने किसान विजय जुलूस निकाला। जनपद प्रभारी ने कहा कि 350 दिनों तक अनवरत किसानों ने संघर्ष किया। सरकार को समूचे देशवासियों से माफी मांगने के साथ ही शहीद किसानों के परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया करानी चाहिए। जिला मुख्यालय से विजय जुलूस निकालने से पहले कांग्रेस पदाधिकारियों ने पटेलनगर तिराहा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। वक्ताओं ने कहा कि सांसद राहुल गांधी की सभी बातें सही साबित हो रही हैं। तानाशाही सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा।
विज्ञापन

इससे न सिर्फ किसानों की जीत हुई, बल्कि सरकार का अहंकार भी चकनाचूर हुआ है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने भी किसानों के इस संघर्ष की सराहना की। बाद में जनपद प्रभारी ने जिला कार्यालय पर कटेहरी विधानसभा क्षेत्र निवासी किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत वर्मा लल्लू को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पांडेय, प्रदेश सचिव मोहम्मद अनीस, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र, मीडिया प्रभारी डॉ. विजयशंकर तिवारी, रबीश शुक्ल, गुलाम रसूल छोटू व सुखीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed