{"_id":"5dc30d098ebc3e5b3c467678","slug":"congress-rout-march-ambedkar-nagar-news-lko490834413","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदमार्च कर फूंका उर्जामंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदमार्च कर फूंका उर्जामंत्री का पुतला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। संगठन के समस्त सम्मानित कांग्रेसजन प्रत्येक समय आमजनता और एक दूसरे के प्रति सहयोग भावना से कार्य करें। कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ काम करना होगा। पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देशों को पूरी ईमानदारी से काम करना होगा। यह आह्वान बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदीप कोरी ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में किया। कार्यकर्ताओं ने बाद में प्रदेश के उर्जामंत्री का पुतला भी फूंका।
प्रदेश सचिव ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी गांवों में प्रवास कर जनता के सुख-दुख के भागीदार बने। आने वाले समय में आम जनमानस की प्रत्येक समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क पर संघर्ष और तेज करना होगा। कहा कि पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देशों के अनुसार पूरी सक्रियता से काम करें। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र ऽबब्लूऽ ने बताया कि बैठक में पार्टी द्वारा आगामी दिनों में आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तय हुई। इसमें पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकुमार पाल ने किया। पूर्व प्रदेश सचिव मो अनीस खान, पीसीसी सदस्य दुर्गाप्रसाद पाण्डेय, बद्रीनारायण शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष द्विजेन्द्र नारायण शुक्ला, कोषाध्यक्ष डॉ विजयशंकर तिवारी, जिला पंचायत सदस्य कृष्णावती निषाद, नगर अध्यक्ष अकबरपुर गुलाम रसूल छोटू, पूर्व प्रत्याशी अकबरपुर अमित जायसवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी, सुखीलाल वर्मा, राजपत पटेल, ज्ञानधर वर्मा, आनंद अमृतराज वर्मा, राजीव गुप्त, ब्लाक अध्यक्ष कटेहरी नंदकुमार गुप्त, अफरोज आलम वेग, अमित कुमार व दिवाकर पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाद में पॉवर कार्पोरेशन के कर्मचारियों के भविष्य निधि का पैसा अन्यत्र खर्च करने के विरोध में उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला पावर कार्पोरेशन आफिस के सामने जिला कार्यालय से पदमार्च कर फूंका गया।