फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congress leaders Gyanendra and Kailash acquitted in murder case

Ambedkar Nagar News: कांग्रेस नेता हत्याकांड में ज्ञानेंद्र और कैलाश बरी

Sat, 20 Jun 2026 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders Gyanendra and Kailash acquitted in murder case
अंबेडकरनगर। महाराष्ट्र के बहुचर्चित कांग्रेस नेता हत्याकांड में आरोपी जिले के निवासी ज्ञानेंद्र पांडेय और कैलाश यादव को सीबीआई विशेष अदालत ने पर्याप्त सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। इसके बाद इनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता पवनराजे निंबालकर और उनके ड्राइवर समद काजी तीन जून 2006 को मुंबई से उस्मानाबाद (अब धाराशिव) जा रहे थे, तभी नवी मुंबई के कलांबोली में दो हमलावरों ने उनकी कार को रोककर उन पर गोलियां चलाईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के दखल के बाद, जांच सीबीआई को सौंप दी गई।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी व उनके चचेरे भाई, पूर्व एनसीपी सांसद पद्मसिंह पाटिल सहित जिले के कोटवा महमदपुर निवासी ज्ञानेंद्र पांडेय और बसखारी निवासी कैलाश यादव का नाम भी इस हत्याकांड में शामिल था। करीब 20 साल तक चले इस लंबे मुकदमे के दौरान अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे समेत 128 गवाहों के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने 2006 के पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में पूर्व सांसद पद्मसिंह पाटिल सहित सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। कैलाश यादव उस समय बसपा नेता थे। वहीं, ज्ञानेंद्र पांडेय भाजपा में अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। कैलाश के बेटे समाजसेवी शरद यादव और छोटे पांडेय के बेटे वागीश पांडेय ने कहा उनको न्यायालय पर पूरा विश्वास था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed