फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Concentrator started giving life, will get relief from crisis

प्राण वायु देने लगे कंसंट्रेटर,संकट से मिलेगी निजात

Sat, 08 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Concentrator started giving life, will get relief from crisis
टांडा। कोविड-19 स्पेशल एल-2 हॉस्पिटल में मरीजों को ऑक्सीजन के संकट से जूझने से निजात मिल गई है। यहां के लिए आए 48 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चालू हो जाने से ऑक्सीजन सिलेंडरों की खपत में अब कमी आई है। इसका सीधा लाभ मरीजों को मिलने लगा है। खास बात यह है कि ऑक्सीजन को लेकर अब अफरातफरी के दौर से कोविड अस्पताल के मरीजों को छुटकारा मिला है। इससे न सिर्फ मरीजों वरन उनके तीमारदारों ने भी राहत की सांस ली है। यहां सिलेंडर की खपत काफी हद तक कम हो जाने का लाभ अब अन्य जगहों के मरीजों को भी मिल सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से मरीजों को बचाने के लिए बीते दिनों मचे हाहाकार के बीच टांडा के विशेष एल-2 कोविड अस्पताल के लिए 48 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए थे। इसका आम तौर पर व्यापक स्वागत हुआ था। इस बीच यह सभी कंसंट्रेटर चालू हो गए। एल-2 अस्पताल के इंचार्ज डॉ. अतीक आलम ने दूरभाष पर हुई वार्ता में बताया कि 60 बेड पहले से थे। 10 बेड बढ़कर अब 70 बेड हुए हैं। इसमें 55 मरीज भर्ती हैं। बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चालू होने से ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत में कमी आई है।
विज्ञापन

बताया कि बीते दिनों 48 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन एल-2 अस्पताल को उपलब्ध हुई थीं। इन सभी का सदुपयोग शुरू करा दिया गया है। मरीजों को मशीनों का लाभ मिल रहा है। इससे अब ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर दबाव काफी कम हुआ है। यह खतरा भी टल गया है कि सिलेंडर न मिल पाने से मरीजों को ऑक्सीजन कैसे उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अतीक ने बताया कि एक अच्छी खबर यह है कि मरीज भी तेजी से रिकवर हो रहे हैं। बताया कि पहले यह अस्पताल कोविड एल-1 था। इसमें 120 बेड पर संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन में रखा जाता था। बाद में एल-2 में परिवर्तित होने पर गंभीर प्रकृति के मरीज भर्ती होने लगे। 100 बेड बढ़ने थे, लेकिन अभी तक 70 बेड ही हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed