फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   complete the work within the time limit

समय सीमा में पूरे कराएं काम

Sat, 06 Aug 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
complete the work within the time limit
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। मुख्य संरक्षा आयुक्त व डीआरएम ने शुक्रवार को अकबरपुर से गोसाईगंज के बीच हो रहे रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य का जायजा लिया। इसके अलावा कटेहरी में नए रेलवे स्टेशन भवन आदि का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि समय सीमा के अंदर कार्य पूरा कराया जाए। तत्परता के साथ काम करने का निर्देश दिया। कहा कि जो भी कार्य अधूरे हैं उन पर तेजी से काम सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

मुख्य संरक्षा आयुक्त शैलेष कुमार पाठक व मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार कई अधिकारियों के साथ निरीक्षण पर पहुंचे। कटेहरी से अकबरपुर रेलवे स्टेशन के बीच भ्रमण कर रेलवे लाइन दोहरीकरण व स्टेशनों के नए भवन निर्माण के कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि कार्यों को दो भाग में बांटा गया है।
विज्ञापन

पहले भाग में प्लेटफार्म संख्या दो व तीन, नए रेलवे ट्रैक, सभी समपार फाटक की सड़क व सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है। नई रेलवे लाइन के लिए मंत्रालय ने मानक निर्धारित किया है। ऐसे में निर्माण के साथ ही मानकों का पूरा ख्याल रखना होगा। गेज परिवर्तन, दोहरीकरण व बिजलीकरण आदि कार्य को तत्परता के साथ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दूसरे भाग में प्लेटफार्म संख्या एक, सर्कुलेटिंग एरिया का कार्य किया जाएगा। अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था एसपीजी इंटरप्राइजेज के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों को मानक के अनुरूप और समयावधि के अंदर पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed