{"_id":"60ba69b38ebc3e4454214261","slug":"complete-the-preparations-to-deal-with-the-flood-in-time-ambedkar-nagar-news-lko5809964170","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय रहते पूरी करें बाढ़ से निपटने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय रहते पूरी करें बाढ़ से निपटने की तैयारी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के माझा उल्टहवा में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेते डीएम सैमुअल पॉल एन व अन्य अधिका?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने टांडा पहुंचकर नदी के माझा क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को समय रहते बाढ़ से निपटने की सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाद में डीएम ने माझा उलटहवा पहुंचकर चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि गांव की न सिर्फ समुचित साफ सफाई सुनिश्चित की जाए, बल्कि एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बारिश के चलते सरयू का जलस्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने टांडा तहसील के माझा क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए समय रहते सभी जरूरी प्रबंध पूर्ण कर लिए जाएं। जो ठोकरें क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें दुरुस्त कराया जाए। बाढ़ चौकियों का चिह्नांकन कर सभी जरूरी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाएं। बाद में डीएम ने एसडीएम अभिषेक पाठक व सीओ संतोष कुमार के साथ पगडंडियों से होते हुए माझा उलटहवा पहुंचकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों ने कहा कि निर्माणाधीन पुलिया का निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। इसे अविलंब पूर्ण कराया जाए। इस पर डीएम ने पीडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने गांव की समुचित साफ सफाई के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराने, कोरोना संक्रमण को जड़ से समाप्त करने के लिए शतप्रतिशत टीकाकरण किया जाए। राशनकार्डधारकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा क्षतिग्रस्त खंभों को भी अविलंब दुरुस्त कराने के निर्देश दिये।