{"_id":"00a920e472e8b9578e65a2cafa01edc6","slug":"complete-enrollment-of-first-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण का नामांकन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण का नामांकन पूरा
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के लिए जहांगीरगंज, बसखारी व रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पदों पर दूसरे दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल किए गए। डीडीसी के लिए कलेक्ट्रेट में 120 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे तो तीनों ब्लॉक में बीडीसी सदस्य पदों पर 814 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। प्रथम चरण में डीडीसी के 13 पद के लिए 225 व बीडीसी सदस्य के 323 पदों पर 1745 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। दो दिन की नामांकन प्रक्रिया सकुशल पूर्ण हो गई।
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जहांगीरगंज, रामनगर व बसखारी ब्लॉक क्षेत्र में डीडीसी व बीडीसी सदस्य पदों पर मतदान होगा। इसके लिए सोमवार व मंगलवार को नामांकन दाखिल किए गए। दोनों दिन प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट व ब्लॉक पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मंगलवार को 120 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। रामनगर ब्लॉक क्षेत्र से 45, जहांगीरगंज से 29 प्रत्याशियों व बसखारी ब्लॉक क्षेत्र से 46 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले सोमवार को भी प्रत्याशियों ने भी पर्चे दाखिल किए। प्रथम चरण में डीडीसी के 13 पदों के लिए 225 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
उधर बीबीडी सदस्य पदों पर संबंधित ब्लॉक में दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रत्याशियों की गहमागहमी रही। जहांगीरगंज में दूसरे दिन 292 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां 105 पद के लिए 550 प्रत्याशी सामने आए हैं। बसखारी में 253 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां 103 पद के लिए 554 प्रत्याशी मैदान में आए हैं। रामनगर ब्लाक में 269 प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां 115 पदों के लिए दो दिन में 641 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बीडीसी सदस्य के 323 पदों पर 1745 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।