फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Complainants got assurance in the name of relief on Samadhan Diwas

Ambedkar Nagar News: समाधान दिवस में राहत के नाम पर फरियादियों को मिला आश्वासन

Sat, 07 Mar 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 07 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Complainants got assurance in the name of relief on Samadhan Diwas
अकबरपुर तहसील में फरियादियों को सुनते डीएम अनुपम शुक्ला व एसडीएम। - फोटो : शपथ ग्रहण करते पदा​धिकारी।
अंबेडकरनगर। जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। न्याय की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिलाएं अधिकारियों के पास पहुंचे, लेकिन दिन ढलने के साथ ही उनकी उम्मीदें मायूसी में बदल गईं।
विज्ञापन

जिले की सभी तहसीलों अकबरपुर, भीटी, जलालपुर, आलापुर और टांडा को मिलाकर कुल 259 फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आए थे। मौके पर केवल 25 मामलों का ही निस्तारण हो सका। शेष 234 फरियादियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ितों को न्याय का भरोसा तो दिया, लेकिन समाधान कब होगा।
विज्ञापन

g डीएम ने अकबरपुर में की सुनवाई : इस वर्ष अब तक पांच बार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा चुका है। पांच जनवरी को आलापुर तहसील में डीएम अनुपम शुक्ला का पहुंचना प्रस्तावित था, परंतु उनकी अनुपस्थिति में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने जनसुनवाई की। इसके बाद 17 जनवरी को भीटी तहसील में भी सीडीओ ने ही कमान संभाली। वहीं, सात फरवरी को डीएम ने जलालपुर तहसील पहुंचकर जनसुनवाई की। इसके उपरांत 21 फरवरी और आज सात मार्च को जिलाधिकारी ने जनसुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed