{"_id":"609ac1848ebc3ecc2b6bff3a","slug":"competition-to-settle-marital-event-despite-corona-awe-ambedkar-nagar-news-lko5777438102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना खौफ के बावजूद वैवाहिक आयोजन निपटाने की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना खौफ के बावजूद वैवाहिक आयोजन निपटाने की होड़
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण के खौफ के बीच सहालग का दौर भी जिले में तेजी पकड़े है। बीते साल लॉकडाउन के दौरान जहां नागरिकों ने वैवाहिक आयोजनों को स्थगित कर दिया था, वहीं इस बार गाइड लाइन का पालन कर वैवाहिक आयोजन को निपटाने की आपाधापी दिख रही है। वैवाहिक आयोजन में कोविड प्रोटोकाल की पाबंदी के साथ जिला प्रशासन के स्तर से अब तक दो हजार से अधिक आवेदनों को अनुमति दी जा चुकी है।
इस दौरान 70 से 80 आवेदन प्रतिदिन कलेक्ट्रेट पटल पर पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए ही प्रशासन ने तहसील स्तर से भी अनुमति पत्र जारी करने का निर्देश दे रखा है। ताकि जरूरतमंदों को जिला मुख्यालय का चक्कर काट परेशानी न उठानी पड़े। पहले जहां वैवाहिक आयोजनों में 100-100 नागरिकों के दोनों से शामिल होने की अनुमति थी, बाद में इसे 50-50 कर दिया गया। स्थिति और गंभीर होने पर शासन ने वर्तमान में यह संख्या 25-25 कर रखी है।
वैवाहिक आयोजनों में अब दोनों तरफ से कुल 50 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी कार्यालय से अब तक करीब 2 हजार वैवाहिक आयोजनों को अनुमति प्रदान किया जा चुका है। लगभग प्रतिदिन 70 से 80 आवेदन पहुंच रहे हैं। आवेदक को प्रार्थना पत्र के अलावा निमंत्रण कार्ड व अपना आधारकार्ड देना होता है। एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि आवेदकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
साथ ही उन्हें इस हिदायत के साथ अनुमति दी जा रही है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी गंभीरता से पालन करेंगे। आयोजन स्थल पर किसी भी दशा में 50 से अधिक संख्या नही होगी। संबंधित थाने की पुलिस टीम को इस पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी जाती है।