फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Common public life suffering from fog

घने कोहरे से आम जन-जीवन बेहाल

Sat, 17 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 17 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Common public life suffering from fog
अंबेडकरनगर में शनिवार सुबह कोहरे के चलते लाइट जलाकर चले वाहन। - फोटो : अमर उजाला

घने कोहरे ने शनिवार को भी दोपहर तक आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त किए रखा। लोगों को गंतव्य तक निकलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जिनके पास अपने निजी वाहन नहीं थे, वे बस व टैक्सी के इंतजार में कई घंटे तक भटकने को विवश हुए। सरकारी व निजी दफ्तरों की उपस्थिति पर भी कोहरे का असर शनिवार सुबह साफ दिखाई पड़ा। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे का दौर तो लगभग एक सप्ताह से चल रहा है लेकिन दो-तीन दिनों से दोपहर बाद निकलने वाली धूप से लोग राहत भी महसूस कर रहे हैं। शनिवार की सुबह भी घने कोहरे से हुई। लोगों की नींद खुली तो घना कोहरा पसरा हुआ था। कोहरा का सबसे ज्यादा असर यातायात पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों को पूर्वाह्न तक वाहनों की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। कई मार्गों पर लोगों को टैक्सी का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्कूल के लिए निकले बच्चों को भी काफी कठिनाई हुई। कोहरे के चलते ठंड का असर भी अधिक महसूस हुआ। यह बात अलग थी कि दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे तीमारदार ठंड में बेहाल नजर आए। कई तीमारदार ऐसे थे जो अस्पताल के बाहर अलाव की तलाश करते रहे लेकिन निराशा ही मिली। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों में भी अलाव नहीं जल पा रहे। उधर अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय ने कहा कि अलाव मुख्यालय पर भी जल रहे हैं। जरूरत पड़ी तो संख्या बढ़वाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed