{"_id":"587a64434f1c1bc156baa9c9","slug":"common-people-suffering-from-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन भरी ठंड से राहत नहीं, ठिठुर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन भरी ठंड से राहत नहीं, ठिठुर रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में गलनभरी ठंड के चलते धूप में बैठने को विवश लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाड़कंपाऊ ठंड का दौर शनिवार को भी जारी रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली लेकिन सर्द हवा के चलते तापमान लगभग स्थिर रहा। नतीजतन पूरे दिन लोग कड़ाके की सर्दी से ठिठुरते रहे। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जगह-जगह दिन में भी अलाव जलाए रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
उधर, लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बावजूद जिले में न तो कंबल वितरण कार्य में तेजी आ सकी है और न ही सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव ही जल सके हैं। ठंड के बढ़ते प्रकोप ने एक तरफ जहां आम जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर रख दिया है, वहीं इसका प्रतिकूल असर व्यवसाय पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
दरअसल खराब मौसम के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग आवश्यक कार्य पड़ने पर ही बाजारों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। शनिवार को भी जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर सन्नाटे का माहौल रहा। दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने धूप व अलाव के सहारे ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
उधर लगातार पड़ रही ठंड के बावजूद जिले में कंबल वितरण का कार्य गति नहीं पकड़ सका है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैै। अकबरपुर के गंगाराम व फूलकुमारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब जरूरत पर कंबल न मिले तो बाद में मिलने से क्या फायदा।
संबंधित अधिकारियों को गरीबों के हित को ध्यान में रखकर आवश्यक कदम उठाना चाहिए। भीटी के शहनवाज व संतराम ने कहा कि काढ़ाके की ठंड में दिन गुजारना मुश्किल हो रहा है। बच्चों को ठंड से बचाना बड़ी चुनौती बनी हुई है। यदि समय पर कंबल मिल जाता तो कुछ हद तक राहत मिलती। उधर, एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि कंबल वितरण का कार्य चल रहा है।