फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Committee formed to resolve the issues

Ambedkar Nagar News: त्रुटियों के निस्तारण के लिए बनी समिति

Mon, 16 Feb 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Committee formed to resolve the issues
अंबेडकरनगर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और नामावली में विषय गलत छपने की समस्या सामने आई है। इसके कारण छात्र-छात्राएं परेशान हैं। कई प्रधानाचार्यों ने इस संबंध में सुधार और संशोधित विषयों में परीक्षा कराने का अनुरोध किया है। इसके अलावा परीक्षार्थियों के लिंग कोड (सेक्स कोड) गलत छपने जैसे मामले भी संज्ञान में आए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इन त्रुटियों और विसंगतियों के नियमानुसार निस्तारण के लिए एक निस्तारण समिति का गठन किया गया है। यह समिति प्राप्त प्रकरणों का परीक्षण कर उन्हें हल करेगी।
विज्ञापन

समिति में प्रधानाचार्य पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माॅडल इंटर कालेज खजूरडीह जयचंद को अध्यक्ष बनाया गया है। इनकी अनुपस्थिति में प्रधानाचार्य विवेक पटेल निस्तारण का कार्य देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रधानाध्यापिका डॉ. तारा वर्मा परीक्षण करेंगी। यह गठित निस्तारण समिति रोजाना सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर प्रकरणों का परीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed