फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Commission found female doctor guilty, imposed fine

Ambedkar Nagar News: आयोग ने महिला चिकित्सक को माना दोषी, लगाया जुर्माना

Sat, 19 Oct 2024 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 19 Oct 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Commission found female doctor guilty, imposed fine
अंबेडकरनगर। जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने इलाज में लापरवाही बरतने पर एक महिला चिकित्सक को साढ़े छह लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है। मानसिक क्षति व मुकदमा खर्च के नाम पर 30 हजार रुपये अतिरिक्त देने को कहा गया है।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील क्षेत्र के मड़हरा गांव निवासी रीना मौर्य ने आयोग से शिकायत में कहा था कि उसने छह वर्ष पहले जलालपुर के मेयो हॉस्पिटल में प्रसव कराया। वहां मृत बच्चा हुआ। महिला ने कहा कि उसकी तबीयत खराब होने के बाद भी डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद अलग-अलग निजी अस्पताल में इलाज कराने पर उसका कुल छह लाख 65 हजार रुपये खर्च हुए। इसी मामले में आयोग अध्यक्ष दयाराम व सदस्य किरन ने महिला के इलाज पर खर्च हुई रकम को दस प्रतिशत ब्याज के साथ एक माह में अदा करने का निर्देश चिकित्सक डॉ. संगीता को दिया। 30 हजार रुपये का अन्य भुगतान करने का भी निर्देश दिया। कहा कि निर्धारित अवधि में भुगतान न हुआ तो 12 प्रतिशत ब्याज की दर से महिला को भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed