{"_id":"5e17632f8ebc3e8792797bff","slug":"cold-wave-due-to-rain-ambedkar-nagar-news-lko5021936106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल व बारिश के बीच गलनभरी ठंड जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल व बारिश के बीच गलनभरी ठंड जारी
विज्ञापन
फोटो-21, अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर गुरुवार को कुछ इस तरह से छाया रहे काले बादल।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बादल और बारिश का खेल गुरुवार को भी चलता रहा। इस बीच ठंड के तेवर बरकरार रहे। खास बात यह रही कि गलन एक बार फिर बढ़ गई। दोपहर में कुछ देर के लिए निकली मामूली धूप भी कोई असर नहीं दिखा सकी। उधर, मौसम के इन तेवरों से किसान परेशान हैं। उन्हें आशंका है कि यदि बारिश का दौर जारी रहा तो दलहनी व तिलहनी फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
बुधवार शाम से ही घने बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे। रात करीब साढ़े नौ बजे गरज-चमक शुरू हो गई। लगा कि मूसलाधार बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई। लगभग पूरी रात मौसम के ये तेवर बरकरार रहे। गुरुवार को अपराह्न तक घने बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। सर्द हवाओं के बीच दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन तपिश अधिक न होने से राहत नहीं दे पाई। शाम होते होते एक बार फिर से बादल छा गए। सर्द हवा चलने से तापमान में भी गिरावट आई। इससे लोग ठंड से ठिठुर उठे। ठंड से बचने के लिए लोग जगह जगह अलाव का सहारा लेते दिखे।
खराब मौसम के चलते जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में आमतौर पर सन्नाटे का माहौल रहा। उधर, बारिश की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। उनका कहना था कि यदि हवा के साथ तेज बारिश होती है तो इसका दलहनी व तिलहनी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।