{"_id":"5fd103df8ebc3e3b6a747ae0","slug":"cold-ambedkar-nagar-news-lko554010066","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर होगी ठंड, जरूरतमंदों के बीच जल्द वितरित होंगे 7576 कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर होगी ठंड, जरूरतमंदों के बीच जल्द वितरित होंगे 7576 कंबल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ठंड से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों व जरूरतमंदों के लिए राहत की खबर है। जिले में शीघ्र ही 7576 कंबलों का वितरण किया जाएगा। अकबरपुर तहसील क्षेत्र में 1576, जबकि शेष चार तहसील क्षेत्रों में 1500-1500 कंबलों का वितरण किया जाएगा। समय से जरूरतमंदों को कंबल मिल सके, इसके लिए बीते दिनों ही शासन से जिले को 25 लाख रुपये उपलब्ध हुए थे। इसके बाद कंबल की खरीद का कार्य पूरा कर लिया गया। उधर, चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था हो सके, इसके लिए प्रत्येक तहसील को 50-50 हजार रुपये भेज दिए गए। आर्थिक रूप से कमजोरों को ठंड की रात गुजारने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए उन्हें शासन से प्रत्येक वर्ष निशुल्क कंबल उपलब्ध कराया जाता है।
विगत वर्षों में अक्सर देखा गया कि कंबल के वितरण का कार्य तब प्रारंभ किया गया था, जब ठंड लगभग समाप्त होने को थी। इससे ठंड से संघर्ष करते जरूरतमंदों ने नाराजगी भी जताई थी। इसे देखते हुए इस बार शासन ने समय रहते कंबल का वितरण कर दिए जाने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया था। कंबल का वितरण समय पर हो सके, इसके लिए बीते दिनों ही शासन से जिले को 25 लाख उपलब्ध करा दिए।
आपदा प्रबंधन विभाग के लिपिक हर्षवर्धन ने बताया कि लगभग 330 रुपये की दर से 7576 कंबल शासन से चयनित संस्था यूपीडा द्वारा खरीदा गया। अकबरपुर तहसील को 1576 जबकि जलालपुर, टांडा, आलापुर व भीटी तहसील में 1500-1500 कंबल वितरण के लिए भेज दिया गया है। शीघ्र ही संबंधित तहसील क्षेत्र में जरूरतमंदों में कंबल का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। उधर, राहगीरों, यात्रियों व स्थानीय नागरिकों को ठंड से राहत दिलाने के लिए अलाव की व्यवस्था के लिए भी शासन से ढाई लाख रुपये जिले को उपलब्ध हो गया। बताया कि प्रत्येक तहसील को अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये उपलब्ध करा दिया गया है। शीघ्र ही चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
25 लाख रुपये की लागत से 7576 कंबल की खरीद का कार्य कार्यदायी संस्था यूपिडा ने कर लिया है। सभी तहसीलों में कंबल भेज दिया गया है। संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि समय रहते कंबल का वितरण शुरू कर दिया जाए। इसके साथ ही अलाव के लिए भी 50-50 हजार रुपये प्रत्येक तहसील को भेजी गई है।
-डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम