{"_id":"66dde2dd943d9d013e0d751e","slug":"cm-announced-the-construction-of-bypass-in-katehari-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-120887-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कटेहरी में बाईपास निर्माण की सीएम ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कटेहरी में बाईपास निर्माण की सीएम ने की घोषणा
विज्ञापन
कटेहरी के हीड़ीपकड़िया में परियोजनाओ का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री व अन्य भाजपा नेता - संवाद
महरुआ (अंबेडकरनगर)। लगभग साढ़े 12 अरब की लागत वाली 6778 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच रविवार को कटेहरी में बाईपास निर्माण की भी घोषणा कर दी। लगभग एक अरब रुपये से यहां बाईपास निर्माण का प्रस्ताव पूर्व में भेजा गया था। वहीं सीएम ने महाराजा सुहेलदेव के सुरहुरपुर स्थित किले पर उनकी स्मृति में भव्य स्मारक बनवाने का भी आश्वासन दिया।
कटेहरी उपचुनाव से पहले सीएम ने विकास कार्यों की झोली खोल रखी है। बीते माह कटेहरी बाजार में आए मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की योजनाओं का लाभ लोगों को प्रदान किया था। हजारों युवाओं को नौकरी देने वाले रोजगार मेले का शुभारंभ किया तो इस बार रविवार को हीड़ी पकड़िया पहुंचकर उन्होंने 3,529 परियोजनाओं का लोकार्पण जबकि 3,249 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने तीन अरब की लागत से बिजली उपकेंद्रों की मरम्मत व नए केबल लगाने से जुड़े कार्यों का शिलान्यास किया। दरबन झील, श्रवणक्षेत्र धाम, झारखंड धाम व शिवबाबा धाम में पर्यटन विकास के कार्यों का शिलान्यास किया। राजकीय पॉलिटेक्निक में नए मानक के अनुसार हुए निर्माण, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में फैकल्टी आवास, भीटी से दोस्तपुर संपर्क मार्ग से कटरिया मंशापुर तक सड़क निर्माण, बाबा जगरदेव धाम पर पर्यटन विकास, महरुआ से आनंदनगर गोइथा तक संपर्क मार्ग निर्माण आदि कामों का लोकार्पण किया। 12 अरब 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बीच सीएम की कटेहरी में बाईपास निर्माण की घोषणा ने स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल अयोध्या से अकबरपुर होते हुए बसखारी तक हो रहे फोरलेन मार्ग निर्माण से कटेहरी बाजार सर्वाधिक प्रभावित हो रही है। बीते दिनों पीडब्ल्यूडी ने साढ़े 20 मीटर चौड़े बाईपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर 100 करोड़ 83 लाख 32 हजार रुपये की लागत बताते हुए इसे शासन को उसके निर्देश पर भेजा था। इसी के बाद अब यहां पहुंचे सीएम ने इसकी घोषणा कर दी। इसका सीधा लाभ न सिर्फ कटेहरी बाजार के सैकड़ों लोगों को मिलेगा बल्कि यहां फुटपाथ पर दुकान करने वाले लोगों की आय का साधन भी अब बंद नहीं होगा। सीएम की इस घोषणा से कटेहरी बाजार व स्थानीय लोगों में खुशी देखने को मिली।
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के सम्मान में हमने बहराइच में भव्य स्तंभ का निर्माण कराया है। राजा सुहेलदेव का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि उनका एक किला यहां सुरहुरपुर में भी रहा है। उपचुनाव से पहले राजभर मतदाताओं को अपने पाले में पूरी तरह लाने के लिए घोषणा की कि वे एएसआई से बात करेंगे जिससे यहां पर महाराज सुहेलदेव की स्मृति में भव्य स्मारक बनाया जा सके। सीएम ने कहा कि हमने पूर्वजों का सबसे ज्यादा सम्मान किया है, हम इसे आगे भी जारी रखेंगे।