फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   cleanliness survey

Ambedkar Nagar News: गांवों में स्वच्छता सर्वे करने पहुंची सात सदस्यीय टीम

Mon, 03 Jul 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 03 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
cleanliness survey
अंबेडकरनगर। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत सोमवार को वाराणसी से सात सदस्यीय टीम जिले में पहुंची। टांडा तहसील क्षेत्र के आसोपुर व चिंतौरा गांव पहुचकर टीम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए गए कार्य का सर्वे किया। लोगों से जानकारी हासिल की। साथ ही उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

वाराणसी के जिला परियोजना प्रबंधक पंचायतीराज राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने विकास भवन पहुंचकर डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव के साथ बैठक कर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। मालूम हो कि हर वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का सर्वे शासन द्वारा कराया जाता है। इसी के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के लिए सात सदस्यीय टीम जिले में पहुंची है।
विज्ञापन

टीम 15 गांव का सर्वे करेगी। सोमवार को टीम ने आसोपुर व चिंतौरा में पहुंचकर सर्वे किया। सफाई के साथ जलनिकासी व कचरे के निस्तारण के बारे में भी जानकारी हासिल की। लोगों से मुलाकात कर उनसे भी स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी हासिल की। डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीम सर्वे रिपोर्ट सीधे शासन को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed