{"_id":"64a1bdb68136977bd90a3de8","slug":"cleanliness-drive-ambedkar-nagar-news-c-13-1-316101-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पुलिस कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पुलिस कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान
Sun, 02 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
थाना परिसर में सफाई करते पुलिस कर्मी।
अंबेडकरनगर। अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने वाले पुलिस कर्मियों ने रविवार को सफाई के लिए अभियान चलाया। उन्होंने पुलिस लाइन के साथ जिले के सभी थाना परिसरों की सफाई की। परिसर में फैले कूड़े और उगी झाड़ियों को साफ करने के साथ ही झाड़ू भी लगाया।
थाना कार्यालय, मेस, मालखाना और शस्त्रों आदि की सफाई की गई। थाना प्रभारियों ने पुलिस कर्मियों को नियमित सफाई करने की सलाह दी। कहा कि सफाई रखने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। एएसपी संजय राय ने बताया कि रविवार को थानों में अभियान चलाकर सफाई की गई। पुलिसकर्मियों को थाना परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए गए।