फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   cleaning campaign stalled

Ambedkar Nagar News: पोकलैंड खराब, सफाई अभियान ठप

Fri, 16 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 16 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
cleaning campaign stalled
अकबरपुर ओवरब्रिज पर खराब खड़ी पोकलैंड।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर से होकर गुजरने वाली तमसा नदी का सफाई अभियान महज एक दिन चलकर पोकलैंड मशीन की खराबी से ठप हो गया है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने प्रदूषण व अतिक्रमण की वजह से अस्तित्व के संकट से गुजर रही तमसा नदी की सफाई के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया था। शुरुआत में उत्साहित सफाईकर्मी जेसीबी मशीन लेकर नदी की सफाई में जुट गए। प्रदूषण ज्यादा होने से जेसीबी मशीन प्रभावी साबित नहीं हो पाई।

इस पर गोरखपुर से बीते दिनों से पोकलैंड मशीन मगाई गई। उसे गायत्री मंदिर के पास नदी में सफाई के लिए उतारा गया। कुछ ही घंटों में पोकलैंड ने काम करना बंद कर दिया। उसकी मोटर भी फंस गई। नतीजा यह हुआ कि सफाई महाअभियान ठप हो गया। शुक्रवार को पोकलैंड मशीन को नदी से बाहर निकाल कर गड़बड़ी दूर करने का प्रयास शुरू किया गया। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि पोकलैंड मशीन ठीक होते ही नदी की सफाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed