{"_id":"681b3df0699285a33609a677","slug":"class-iv-railway-employee-dies-of-heart-attack-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1191102-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत
Wed, 07 May 2025 04:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 07 May 2025 04:33 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से रेल कर्मचारियों में शोक है। परिजन रोते बिलखते पहुंचे और शव लेकर चले गए।
अकबरपुर के गांव मोहसिन मंसूरपुर के फैयाज वर्तमान में अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। सुबह 5:45 बजे वह स्टेशन ड्यूटी के लिए पहुंचे, तभी अचानक प्लेटफार्म नंबर एक पर उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। इस पर वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उन्हें सीपीआर दिया गया। जानकारी मिलने पर आरपीएफ प्रभारी जीएस गौतम मौके पहुंचे। अधिकारी उनको तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि कर्मचारी की ड्यूटी करते समय उसको हार्ट अटैक आया, इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। (संवाद)