फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Clashes between two parties over land dispute, five injured

Ambedkar Nagar News: भूमि के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच घायल

Sat, 03 May 2025 04:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 04:01 PM IST
विज्ञापन
Clashes between two parties over land dispute, five injured

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर के उसरपुर में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें पांच महिलाएं घायल हो गईं।



बाबूलाल निषाद ने शिकायती पत्र में बताया कि विपक्षी शंकर, सुरेन्द्र, शीला देवी, सलीता और सोनम ने उसकी निर्माणाधीन दीवार गिरा दी, जब उसकी परिवार की महिलाएं रोकने आईं, तो उन्हें लात-घूसों से पीटा। इस घटना में उसकी पुत्रवधू और पुत्रियों को चोटें आईं। दूसरे पक्ष से शंकर ने बताया कि बाबूलाल के खिलाफ दीवानी न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है।


उसने विवादित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू किया। शंकर का आरोप है कि बाबूलाल और उसके परिवार ने लाठी, डंडे, और ईंट से उसकी पोती सोनम और कुमकुम को बुरी तरह पीटा, जिससे दोनों बेहोश हो गईं। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भेजा गया। थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed