{"_id":"64c15832bff460eeda0b1905","slug":"clash-between-bhakiyu-workers-and-policemen-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-798-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं व पुलिसकर्मियों के बीच झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं व पुलिसकर्मियों के बीच झड़प
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नव निर्माण भारतीय किसान संगठन ने कलेक्ट्रेट के निकट किसानों व आम लोगों की समस्याओंं को लेकर महापंचायत की। इसमें एनएच-233 से प्रभावित किसानों को आवासीय दर पर मुआवजा दिलाने, नारीपुर मेहनाजपुर में शिव मंदिर पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने आदि मांगों को बुलंद किया गया। बाद में बिना अनुमति पंचायत को लेकर पुलिस अधिकारियों से कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।
प्रदेश अध्यक्ष अनीस की अगुवाई में महापंचायत में पहुंचे वक्ताओं ने समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नकली खाद बीज बिक्री पर रोकने, कटरिया याकूबपुर बाग स्थित बंजर भूमि को कब्जा मुक्त करने, जनपद में क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने, मुन्ना खान के ऊपर लगे फर्जी मुकदमे को वापस लेने, खेल मैदान, चारागाह व जल निकासी की भूमि को अवैध कब्जा मुक्त करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष चलाकू पाल ने किसानों व संगठन पदाधिकारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया। उधर बगैर किसी पूर्व सूचना के कलेक्ट्रेट के निकट भीड़ जुटाने पर पुलिस कर्मियों व पदाधिकारियों के बीच झड़प भी हुई। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त व एएसपी संजय राय इसके बाद मौके पर पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया। इस मौके पर निर्मल शुक्ल, राकेश नाथ, शैलेष, मुन्ना, बृजलाल, सुरेश, गोविंद कुमार, घनश्याम, राधेश्याम, कलावती, ममता, सुमन व पंकज आदि मौजूद रहे।