फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Claimants purchased 1183 nomination papers

दावेदारों ने खरीदे 1183 नामांकन पत्र

Fri, 02 Apr 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Claimants purchased 1183 nomination papers
अंबेडकरनगर। गुड फ्राइडे के अवकाश के बीच शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए कुल 1183 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अवकाश के चलते एक भी नामांकन पत्र की बिक्री नहीं हुई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में उतरे दावेदारों व उनके समर्थकों की सक्रियता बढ़ गई है। 17 व 18 अप्रैल को होने वाले नामांकन को देखते हुए संबंधित दावेदारों की ओर से नामांकन पत्रों की खरीदारी भी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवकाश के चलते अकबरपुर, टांडा व जहांगीरगंज विकास खंड में नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हुई। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिला पंचायत कार्यालय में अवकाश के चलते नामांकन पत्र की बिक्री नहीं हुई।
विज्ञापन

हालांकि शेष विकास खंडों में बीते दिनों की तरह ही नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। भीटी विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 63, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 23 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 7 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसी प्रकार कटेहरी विकास खंड में प्रधान पद के लिए 158, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 85 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 27, रामनगर में प्रधान पद के लिए 98, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 41, बसखारी में ग्राम प्रधान पद के लिए 89, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 48 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 56 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए 186, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 61 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 27 तथा भियांव विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 126, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 71 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। ऐसे में शुक्रवार को कुल 1183 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें सर्वाधिक ग्राम प्रधान के लिए 720 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed