फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   civic

आयुक्त ने लिया अकबरपुर की मलिन बस्तियों का जायजा

Fri, 10 Jul 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
civic
अंबेडकरनगर। संचारी रोगों को रोकने के लिए साफ सफाई अत्यंत जरूरी है। ऐसे में न सिर्फ खुद अपने घर व आसपास के क्षेत्रों की साफ सफाई करें, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। यह आह्वान शुक्रवार को मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र की मलिन बस्तियों का जायजा लेने के दौरान नागरिकों से की। कहा गया कि जागरूकता के आधार पर ही संचारी रोगों के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

संचारी रोगों के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मौजूदा समय में जागरूकता अभियान चल रहा है। नागरिकों को जागरूक करने के लिए सिर्फ अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में ही 799 कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल एक दिवसीय जनपद दौरे पर पहुंचे। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र समेत अन्य जिलास्तरीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आने वाली मलिन बस्ती उसरहा, अब्दुल्लापुर, मीरानपुर, संघतिया पूर्वी नाका पहुंचकर नगर पालिका परिषद द्वारा संचारी रोगों को फैलने से रोकने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें साफ सफाई के साथ ही सुलभ शौचालयों का भी निरीक्षण किया। नागरिकों से इस दौरान मुलाकात कर मंडलायुक्त ने आह्वान किया कि संचारी रोगों के संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। न सिर्फ खुद अपने घर व इर्दगिर्द के क्षेत्र को साफ सुथरा रखें, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने नगर पालिका परिषद के कर्मियों को निर्देशित किया कि साफ सफाई पर नियमित विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कहा कि बरसात के मौसम में संचारी रोगों के फैलने की अधिक आशंका होती है। ऐसे में इसमें अधिक जागरूक होने की जरूरत है। कोरोना संकट को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed