{"_id":"65d76b61325a95bb9705f407","slug":"cisfs-first-training-center-will-be-established-in-the-state-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-111284-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: स्थापित होगा सीआईएसएफ का प्रदेश में पहला ट्रेनिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: स्थापित होगा सीआईएसएफ का प्रदेश में पहला ट्रेनिंग सेंटर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में प्रदेश के पहले सीआईएसएफ ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना के लिए भूमि उपलब्धता की कोशिशें तेज हो गई हैं। सीआईएसएफ के अधिकारियोंं ने बृहस्पतिवार को यहां पहुंचकर जिला प्रशासन से लंबी चर्चा की। इसके बाद अकबरपुर व टांडा तहसील में चिह्नित भूमि का मौका मुआयना कराने के साथ ही उपलब्धता के लिए नए सिरे से प्रयास करने का निर्णय हुआ।
बीते दिनों सीआईएसएफ ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर ट्रेनिंग सेंटर के लिए भूमि उपलब्धता की मांग की थी। प्रशासन ने इसमें काफी रुचि ली। कई जगह भूमि चिह्नित भी की गई। इस बीच सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट डी राजपूत ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एमएलसी हरिओम पांडेय व एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त की मौजूदगी में वार्ता की। बताया कि ट्रेनिंग सेंटर व बटालियन के रहने के लिए 125 एकड़ से 500 एकड़ तक भूमि की जरूरत होगी। संबंधित भूमि निर्विवादित हो और बाढ़ एवं हाईटेंशन तार आदि से प्रभावित न होती हो।
डीएम ने कहा कि फिलहाल अकबरपुर के बेवाना तथा टांडा तहसील क्षेत्र के बिहरा सहित अन्य क्षेत्रों में भूमि का स्थलीय अवलोकन कराया गया है। कुछ अन्य जगहों पर भी भूमि की तलाश की जा रही है। डीएम ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि पूरी कोशिश कर उनके उपयोग की भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि भूमि उपलब्ध होने के बाद प्रदेश का पहला ट्रेनिंग सेंटर स्थापित हो सकेगा।