फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Children's education will improve and sports talent will improve

Ambedkar Nagar News: सुधरेगी बच्चों की पढ़ाई और निखरेगी खेल प्रतिभा

Wed, 25 Jun 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 25 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Children's education will improve and sports talent will improve
सीएम अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए नींव पूजन करते एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय व अन्य। 
अंबेडकरनगर। विकासखंड अकबरपुर स्थित रामपुर जयसिंहपुर गांव में 1.13 करोड़ रुपये से स्वीकृत मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का भूमि पूजन व शिलान्यास विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय ने मंगलवार को किया।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि यह विद्यालय न केवल क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा के नए अवसर खोलने वाला है, बल्कि एक आदर्श मॉडल स्कूल बनकर उभरेगा। स्कूल के बेहतर ढांचे से बच्चों की पढ़ाई सुधरेगी और खेलकूद में प्रतिभा निखरेगी।
विज्ञापन

छह कमरों के इस कंपोजिट विद्यालय के पुराने भवन की मरम्मत के साथ-साथ चार नए आधुनिक कक्षों का निर्माण होगा, जिससे कक्षा आठ तक की पढ़ाई एक ही परिसर में बेहतर ढंग से संभव हो पाएगी। प्राथमिक शिक्षा से लेकर विज्ञान, कंप्यूटर, खेल-कूद जैसे विविध क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराकर इस स्कूल को क्षेत्र का प्रमुख शिक्षा केंद्र बनाया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिलामंत्री विनय पांडेय, पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह डिम्पू, प्रधान संघ अध्यक्ष मान सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप तिवारी, ग्राम प्रधान अरविंद कुमार पाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बीएसए प्रभारी प्रवीण तिवारी ने बताया कि विद्यालय निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये होंगे निर्माण
समाज कल्याण निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था बनाया गया है, जिसने विद्यालय के निर्माण के लिए पहली किस्त भी प्राप्त कर ली है। इसमें विज्ञान व कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और पढ़ाई के लिए विशेष कक्ष, दिव्यांग शौचालय और सुरक्षा गार्ड रूम, एमडीएम शेड, मल्टीपल हैंडवाश यूनिट और स्वच्छता व्यवस्था, खेल मैदान व बैडमिंटन कोर्ट बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed