{"_id":"68e00c1eaaf900977e00442b","slug":"children-park-will-be-built-in-jalalpur-with-rs-71-lakhs-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-143109-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जलालपुर में 71 लाख से बनेगा चिल्ड्रन पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जलालपुर में 71 लाख से बनेगा चिल्ड्रन पार्क
Fri, 03 Oct 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका जलालपुर में राज्य वित्त से 71 लाख रुपये की लागत से चिल्ड्रन पार्क व जिम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया की तैयारी चल रही है।
नगर के वाजिदपुर में जल्द ही बच्चों के खेलने के लिए पार्क की सुविधा मिलेगी। पालिका की ओर से इसके लिए राज्य वित्त से काम कराने के लिए डीएम से सहमति के लिए पत्र दिया गया था। जिस पर डीएम से स्वीकृति दे दी है। जिसके बाद अब पार्क के बनने की उम्मीद बढ़ गई है। अगले महीने से इसका निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। पालिका के अनुसार इस साल के अंत तक यह पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। यहां पर लोगों को कसरत करने के लिए जिम की भी व्यवस्था रहेगी। पालिका क्षेत्र में लोगों को टहलने के लिए कोई पार्क नहीं था, जिसके कारण लोग सड़कों के किनारे सुबह टहलते थे। ऐसे में पालिका के प्रस्ताव पर डीएम ने अपनी सहमति दे दी है। अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि नगर के विकास के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। टेंडर प्रक्रिया जल्द कराई जाएगी।