फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Children made aware through poster competition

पोस्टर प्रतियोगिता से बच्चों को किया जागरूक

Sat, 28 Aug 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Children made aware through poster competition
अंबेडकरनगर के रमाबाई पीजी कॉलेज में पोस्टर जागरूकता प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं व अन्य। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत न्यू इंडिया कार्यक्रम के तहत शनिवार को रमाबाई पीजी कॉलेज अकबरपुर व सावित्रीबाई फुले राजकीय इंटर कॉलेज कुुर्की बाजार में एचआईवी, टीवी व रक्तदान के प्रति जागरूकता को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 50-50 विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने बच्चों को टीवी व रक्तदान आदि विषय पर जागरूक किया। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों की भी जानकारी रखना छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं में विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरूकता का भाव लाने के लिए शनिवार को अमृत महोत्सव के अंतर्गत न्यू इंडिया कार्यक्रम के तहत रमाबाई पीजी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें एचआईवी, टीवी एवं रक्तदान जागरूकता पर आयोजित डिजिटल पोस्टर मेकिंग, वन मिनट वीडियो मेकिंग तथा जनपदस्तरीय क्वीज प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सालिकराम पासवान ने छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई बार स्वास्थ्य की देखभाल करना भूल जाते हैं। ऐसे में कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी को समय-समय पर जांच व चिकित्सक से सलाह लेना आवश्यक है। उन्होंने टीवी, रक्तदान तथा एचआईवी के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। संचालन प्राचार्य डॉ. शेफाली सिंह ने किया। इस मौके पर टीआई परियोजना से परियोजना प्रबंधक सुधीर सिंह, ब्लड बैंक से दीप्ति द्विवेदी, अखलाख अहमद, डीपीसी राजीव माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सावित्रीबाई फुले राजकीय इंटर कॉलेज कुर्की बाजार में भी एचआईवी, टीवी एवं रक्तदान जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता कर रहीं प्रधानाचार्य सुमित्रा देवी ने बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ ऐसे गतिविधियों में प्रतिभाग जरूर करना चाहिए। इससे न सिर्फ व्यक्तित्व में विकास होता वरन महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त होती है। अध्यापिका प्रियंका तिवारी ने भी जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य की देखभाल करना हर व्यक्ति की जिम्मेेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed