{"_id":"63406b5d3cae672c3e3b9ac4","slug":"children-made-aware-about-cyber-crime-ambedkar-nagar-news-lko651820962","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा में पुलिस विभाग की ओर से स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए गोष्ठी की गई। इसमें साइबर एक्सपर्ट ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के डिजिटल अपराधों से बचने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए टांडा सीओ संतोष कुमार ने कहा कि बच्चों को सतर्क रहने की जरूरत है। उनके मां-बाप को भी बच्चों पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि मोबाइल के जरिए तमाम तरह के साइबर अपराध हो रहे हैं। भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर साइबर अपराधी बैंक खाते से रुपये निकाल लेते हैं। इसके अलावा बच्चे कई बार अपना फोटो मोबाइल में अपलोड कर देते हैं। साइबर अपराधी उसका गलत उपयोग कर ब्लैकमेलिंग तक करते हैं।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने भविष्य निर्धारण के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ने की प्रेरणा दी। कहा कि मौजूदा परिवेश में सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है। इससे एक तरफ जहां लोगों का काम काफी आसान हो गया है, वहीं दूसरी तरफ साइबर सुरक्षा से जुड़े कई गंभीर मुद्दे सामने आ रहे हैं। कंप्यूटर के इस युग में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने का एकमात्र उपाय जागरूकता है। साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए भारत सरकार जागरूकता दिवस का आयोजन कर रही है।