फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Children fainting in schools due to heat wave

Ambedkar Nagar News: लू से स्कूलों में बेहोश हो रहे बच्चे

Wed, 23 Apr 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 23 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Children fainting in schools due to heat wave
भीटी के गांव तकिया कानूनगो स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में बेहोश पड़ी छात्रा नंदनी
अंबेडकरनगर। मौसम के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। अप्रैल में ही तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है। बुधवार को तेज धूप के बीच चली 29 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लू ने अपना प्रकोप दिखाया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बुधवार दोपहर परिषदीय विद्यालयों में गर्मी से बेहाल कई बच्चे बेहोश हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेजा गया। अस्पताल में डायरिया, डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। उधर, बिजली ने भी पूरा दिन रुलाया। मौसम विभाग आने वाले शनिवार तक तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

राहत की तलाश में भटकते रहे लोग : आसमान से बरसती गर्मी ने सुबह से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। मौसम को देखते हुए घरों में माता-पिता ने अपने बच्चों को बार-बार पानी पीने और धूप से दूर रहने की हिदायतें दीं। शहर के मुख्य बाजारों में दोपहर तक सन्नाटा छाया रहा। दुकानों पर केवल वही ग्राहक पहुंचे जो शादी-ब्याह या अन्य खास मौकों के लिए जरूरी सामान की खरीदारी को मजबूर थे। बाकी लोग इस चिलचिलाती धूप में बाजार जाने से परहेज करते दिखे। दुकानें खुली तो थीं, पर दुकानदारों की निगाहें हर आती-जाती छाया पर टिकी थीं। इस चिलचिलाती गर्मी में शीतल पेय, फालूदा, गन्ने का रस, शिकंजी, आइसक्रीम और कुल्फी की दुकानों पर भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed