फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Children are still waiting for 40 percent books

बच्चों को अभी भी 40 फीसद पुस्तकों का इंतजार

Mon, 26 Sep 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Children are still waiting for 40 percent books
अंबेडकरनगर। वर्तमान शिक्षा सत्र में अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग 40 प्रतिशत पुस्तकें जिले तक नहीं पहुंचा पाया है। लगभग 15 लाख पुस्तकों की जरूरत थी। इनमें से लगभग छह लाख पुस्तकों के न आने से 1683 विद्यालयों में नामांकित 2.38 लाख छात्र-छात्राओं के सामने मुश्किलें बनी हुई हैं। कक्षा छह व सात की सबसे कम पुस्तकें आईं हैं।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पखवाड़े भर के अंदर छात्र-छात्राओं को नई पुस्तकें उपलब्ध कराने का दावा खोखला साबित हुआ है। लगभग छह माह हो गए लेकिन अब तक शत-प्रतिशत पुस्तकें छात्र-छात्राओं के हाथों में नहीं पहुंच सकी हैं। विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 1683 विद्यालयों में पढ़ने वाले दो लाख 38 हजार छात्र-छात्राओं को नई पुुस्तकें उपलब्ध कराई जानी हैं। 1582 परिषदीय, 82 सहायता प्राप्त, आठ कस्तूरबा, एक आश्रम पद्धति व 10 समाज कल्याण विभाग के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

इन छात्र-छात्राओं के लिए लगभग 15 लाख पुस्तकें जिले में आनी थीं। हालांकि लगभग 60 प्रतिशत पुस्तकें ही अभी तक पहुंच सकी हैं। करीब 40 प्रतिशत पुस्तकों का आना अभी भी शेष है। बीएसए कार्यालय के अनुसार अब पुस्तकें आने लगी हैं। बीते एक सप्ताह में लगभग 20 प्रतिशत पुस्तकें आई हैं। इन्हें लेकर ही 60 फीसद किताबें मिल पायी हैं। शीघ्र ही शेष रह गईं पुुस्तकें भी पहुंच जाएंगी। जो भी पुस्तकें आईं हैं, उन्हें सत्यापन के बाद विद्यालयों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा एक की कलरव, कक्षा दो की किसलय व गिनतारा, कक्षा तीन की पंखुड़ी, अंकों का जादू, हमारा परिवेश, रैंबो, संस्कृत पीयूषम, कक्षा चार की फुलवारी, अंक जगत, पर्यावरण, स्प्रिंग, संस्कृत सुधा, कक्षा पांच की वाटिका, गणित ज्ञान, प्रकृति, पेटलस, संस्कृत सुबोध, कक्षा छह की अक्षरा, सीखें गणित, पृथ्वी और हमारा जीवन, हमारा इतिहास व नागरिक जीवन, विज्ञान भारती, संस्कृत निधि, इंग्लिश रीडर, महान व्यक्तित्व, कृषि विज्ञान, गृह शिल्प आ गई हैं।
कक्षा सात की दीक्षा, गणित प्रकाश, हमारा भूमंडल, हमारा इतिहास व नागरिक जीवन, विज्ञान भारती, इंग्लिश रीडर, भारत की महान विभूतियां, कृषि विज्ञान, कक्षा आठ की प्रज्ञा, गणित मंथन, संस्कृत भारती, भारत संसाधन और विकास, हमारा इतिहास व नागरिक जीवन, विज्ञान भारती, इंग्लिश रीडर, हमारे आदर्श, कृषि विज्ञान व गृृह दर्शिका के अलावा कक्षा छह, सात व आठ की हमारा पर्यावरण, स्काउट-गाइड व खेल एवं स्वास्थ्य विषय की पुस्तकें पहुंची हैं। सूत्रों के अनुसार कक्षा छह व सात की पुस्तकें अन्य कक्षाओं की तुलना में कम आईं हैं।

नामित एजेंसियों द्वारा 15 सितंबर तक पुस्तकों को पहुंचाया जाना चाहिए था। उनके द्वारा विलंब किया जा रहा है। इस संबंध में एजेंसियों के साथ-साथ उच्चाधिकारियों को लगातार जानकारी दी जा रही है। जो पुस्तकें पहुंच रही हैं, उन्हें सत्यापन के बाद विद्यालयों को भेजा जा रहा है।
-भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed