{"_id":"6767169df681570dc10d8c87","slug":"children-are-not-coming-to-school-due-to-fear-of-monkey-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-126556-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बंदर के खौफ से स्कूल नहीं आ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बंदर के खौफ से स्कूल नहीं आ रहे बच्चे
Sun, 22 Dec 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। बंदर के खौफ से राजकीय मॉडल इंटर कालेज जाफरगंज में शनिवार को ज्यादातर छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं आए। पढ़ने के लिए पहुंचे नाम मात्र के बच्चे भी दिन भर पढ़ाई की जगह बंदर के आतंक से डरे सहमे नजर आए। एक दिन पूर्व विद्यालय में शिक्षक पर हमले के बाद से सभी शिक्षक भी अकेले बैठक कर बच्चों को पढ़ाने से बच रहे हैं।
विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि शिकायत के बाद भी वन विभाग के जिम्मेदार उत्पाती बंदर पकड़ने को लेकर उदासीन बने हैं। जाफरगंज स्थित राजकीय माॅडल इंटर कालेज के शिक्षकों के अनुसार पहले तो बंदर कभी कभार ही स्कूल के मैदान में आता था लेकिन बीते दो तीन दिन से वह कक्षा में घुस कर बच्चों को डराने व काटने का प्रयास करने लगा है। इसकी जानकारी प्रधानाचार्य ने ग्राम प्रधान व वन विभाग टीम को भी दी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
प्रधानाचार्य विवेक पटेल ने बताया कि विद्यालय में 140 बच्चे पंजीकृत हैं। एक दिन पहले शिक्षक पर बंदर के हमले के भय से मात्र 24 बच्चे स्कूल आए थे। अगर बंदर को पकड़ा नहीं गया तो शिक्षण कार्य पूरी तरह प्रभावित होगा। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह का कहना है कि स्कूल में बंदर के आतंक की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
इसकी सूचना डीएफओ सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। डीएफओ ने बंदर को पकड़ने के लिए जल्दी एक्सपर्ट टीम विद्यालय में भेजने का भरोसा दिलाया है।