{"_id":"68237f11f93a55bedc00963e","slug":"child-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-134624-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बालक की मौत
Tue, 13 May 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 13 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका क्षेत्र के माधवपुर गांव में सात वर्षीय बालक अक्षत की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। बच्चा घर के बगल खेल रहा था, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे रौंद डाला। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और अधिकारियों की मौजूदगी की मांग करने लगे। उनका कहना था कि जब तक कोई उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेगा, तब तक शव नहीं हटाया जाएगा। सूचना पर कटका थाना प्रभारी संतोष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी खबर लिखे जाने तक अपनी मांग पर अड़े रहे।