फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chikungunya's detection and treatment facilities are not available

चिकनगुनिया की जांच व इलाज की सुविधा ही नहीं

Sat, 10 Jun 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 10 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Chikungunya's detection and treatment facilities are not available
चिकनगुनिया - फोटो : symbolic

 जिले में चिकनगुनिया की जांच व इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज में डेंगू की जांच की व्यवस्था तो है लेकिन इलाज का मुकम्मल इंतजाम न होने के चलते मरीज को लखनऊ या फिर अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है। पिछले वर्ष डेंगू की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


मौजूदा समय में जिले में डेंगू से निपटने को लेकर पूरी तरह लापरवाही का माहौल पसरा हुआ है। जिला अस्पताल में तो डेंगू से निपटने के लिए वार्ड की स्थापना ही अब तक नहीं की जा सकी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्ड की स्थापना तो की गई है लेकिन उसमें ज्यादातर समय ताला ही बंद रहता है।
विज्ञापन


 आगामी दिनों में डेंगू व चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारी की आशंका बढ़ने के बावजूद इससे निपटने को लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग अभी सक्रिय नहीं हो पाया है। डेंगू की जांच तो जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में उपलब्ध है लेकिन इसके इलाज की किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन जिला अस्पताल या फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज आने वाले डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को प्रारंभिक इलाज के बाद लखनऊ या फिर अन्य बड़े अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। पिछले वर्ष जिला अस्पताल में 60 से अधिक जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में 350 से अधिक डेंगू के लक्षण वाले मरीज पहुंचे।

इनमें से ज्यादातर को लखनऊ रेफर कर दिया गया। पिछले वर्ष टांडा, जलालपुर व भीटी तहसील क्षेत्र में 7 लोगों की डेंगू की चपेट में आने से मौत हुई थी जिसे लेकर खूब हंगामा भी हुआ था। अब जबकि डेंगू व चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारी का मौसम एक बार फिर आ गया है तब भी इससे निपटने के लिए कोई ठोस कदम स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं उठाया जा सका है।

 डेंगू व चिकनगुनिया से निपटने को लेकर प्रशासन कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल में डेंगू से निपटने के लिए अब तक वार्ड की ही स्थापना नहीं की जा सकी है।। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में वार्ड तो है लेकिन उसमें लंबे समय से ताला लटका हुआ है।  


सीएमएस डॉ. केएस पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल में डेंगू की जांच की समुचित व्यवस्था है। इलाज की व्यवस्था नहीं है। चिकनगुनिया की जांच की व्यवस्था नहीं है। इसके शुरुआती लक्षण के मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed