फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chief's no-confidence motion will be discussed on 15

प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर 15 को होगी चर्चा

Mon, 29 Aug 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chief's no-confidence motion will be discussed on 15
आलापुर (अंबेडकरनगर)। ब्लॉक प्रमुख रामनगर के विरुद्ध 15 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। प्रशासन ने इसके लिए तिथि निर्धारित कर दी है। ऐसे में आलापुर विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ सत्तापक्ष अपनी ताकत का अहसास दिलाने के लिए जोर भर रहा है तो दूसरी तरफ सपा विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर है।
विज्ञापन

रामनगर विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख विकास यादव को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों में असंतोष की खबरें काफी दिनों से आ रही थीं। विकास खंड क्षेत्र में कुल 112 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। बीते दिनों भाजपा के ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रहे रामधारी यादव ने डीएम सैमुअल पॉल एन से मिलकर 67 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन व शपथ पत्र सौंपा।
विज्ञापन

दावा किया गया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमुख के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं। मांग की कई कि विश्वास मत साबित कराया जाए। इस बीच प्रशासन ने ज्ञापन को स्वीकार करते हुए अविश्वास प्रस्ताव के पर चर्चा के लिए 15 सितंबर की तिथि को निर्धारित कर दी है। प्रशासन की इस पहल के बाद राजनीतिक गलियारे में उठापटक तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ सत्ता पक्ष रामनगर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को अपने पाले में लाने की जुगत में जुट गया है तो दूसरी तरफ सपा विधायक त्रिभुवनदत्त की साख भी दांव पर है। माना जाता है कि चुनाव में विधायक ने विकास यादव को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राजनीतिक उठापटक के बीच क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed