फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chief Minister will come tomorrow, he will get the gift of development

Ambedkar Nagar News: कल आएंगे मुख्यमंत्री, मिलेगी विकास की सौगात

Sat, 14 Jun 2025 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come tomorrow, he will get the gift of development
शिव बाबा धाम में सीएम के आगमन के लिए पंडाल में लगाई गईं कुर्सियां। संवाद
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 जून की सुबह 10:45 बजे शिवबाबा धाम आएंगे। शिवबाबा धाम परिसर में दर्शन-पूजन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही विकास कार्यों लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पितृ भक्ति के केंद्र श्रवणधाम पहुंचकर दर्शन करेंगे। साथ ही यहां होने वाले विकास कार्यों का जायजा लेंगे। करीब सवा दो घंटे तक सीएम जिले में मौजूद रहकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व चेक भी देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को जिले में आना था, लेकिन बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद देर रात दौरा रद्द कर दिया गया था। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को पूर्ण करने के लिए अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। श्रवण धाम में नदी के तट को साफ किया गया। शिवबाबा धाम से श्रवण धाम जाने वाले मार्ग को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

1184 करोड़ की 198 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
इस मौके पर सीएम जिले में करीब 1184 करोड़ रुपये की 198 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 631.60 करोड़ की 102 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जिसमें जल निगम की 162 करोड़ की 72 परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं 552.52 करोड़ की 986 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसी के साथ पूरे प्रदेश के कृषक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को भुगतान की शुरुआत सीएम यहीं से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेंगे नियुक्ति पत्र
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 70 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है, इनमें पांच को सीएम मंच से नियुक्ति पत्र देंगे। वहीं कोविड के दौरान नियुक्त किए गए 11 चिकित्सकों की सेवाएं करीब एक वर्ष पूर्व समाप्त कर दी गई थीं। इनका भी समायोजन विभाग ने कर लिया है। इनमें से तीन को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 183 पदों पर चयन हुआ, जिनमें पांच को सीएम नियुक्ति पत्र देंगे। वहीं 11.84 लाख रुपये प्रति केंद्र की लागत से बने 64 केंद्रों का लोकार्पण होगा।

तैयारियां पूरी
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पत्र दिए जाएंगे। पूरे प्रदेश के कृषक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को अंबेडकरनगर से योजना का लाभ दिया जाएगा।
- अनुपम शुक्ला, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed