फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   chhoti Diwali celebrated with gaiety

उल्लास के साथ मनी छोटी दीपावली

Sat, 29 Oct 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 29 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
chhoti Diwali celebrated with gaiety
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर दीप पर्व के मौके पर घरों में जले दीप - फोटो : अमर उजाला

छोटी दीपावली शनिवार को जिले में उल्लास के साथ मनी। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाई दी और मुंह मीठा कराया। लोगों ने अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों की रंगबिरंगी झालरों व दीपों से सजा रखा है। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों व युवाओं ने इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की। उधर, शनिवार को भी लोगों ने बाजारों में बढ़-चढ़कर खरीदारी की।

विज्ञापन


सुबह से ही लोगों के बाजार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। इससे बाजारों में शनिवार को भी काफी रौनक दिखाई पड़ी। प्रकाश पर्व से एक दिन पहले शनिवार को छोटी दीपावली उल्लास के साथ मनाई गई। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह से ही पर्व की तैयारियां शुरू कर दी।
विज्ञापन


जैसे-जैसे शाम होती गई, पर्व को लेकर लोगों में उल्लास बढ़ता ही गया। घरों व प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई के साथ-साथ उसे भव्यता प्रदान करने के लिए रंगबिरंगी झालरों से साज-सज्जा का कार्य भी दोपहर तक पूर्ण कर लिया गया। शाम होते ही जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह रंगबिरंगी रोशनी से नहा उठे। अंधकार पर रोशनी की विजय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं रंगबिरंगी झालरें घरों व प्रतिष्ठानों की शोभा बढ़ा रही थीं तो कहीं मिट्टी के दीप अपनी अलग पहचान हुए थे। इस बीच लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। इसमें बच्चों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 उधर, बड़ी दीपावली से एक दिन पहले लोगों ने बढ़-चढ़कर तरह-तरह के सामान की खरीदारी की। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा।


अकबरपुर की सावित्री व प्रियंका ने बताया कि उन्होंने धनतेरस के दिन एक बर्तन खरीदा था लेकिन शनिवार को उन्होंने आभूषण की खरीदारी की। जलालपुर के संतोष व इंद्रजीत ने कहा कि किसी कारणवश धनतेरस के दिन बाइक नहीं खरीद सके थे। इसलिए शनिवार को बाइक खरीदी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed