फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chhattisgarh steel businessman accused of kidnapping arrested

छत्तीसगढ़ के स्टील व्यवसायी अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh steel businessman accused of kidnapping arrested
अंबेडकरनगर। करीब चार माह पहले छत्तीसगढ़ के एक स्टील व्यवसायी के अपहरण मामले के आरोपी को इब्राहिमपुर पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया। बाद में आवश्यक लिखापढ़ी के बाद जनपद पुलिस ने आरोपी को छत्तीसगढ़ से आई पुलिस टीम के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते जनवरी माह में छत्तीसगढ़ के रायपुर के प्रसिद्ध स्टील कारोबारी प्रवीण सोमानी का अपहरण हो गया था। कुछ समय पूर्व छत्तीसगढ़ पुलिस जांच करते हुए जनपद तक पहुंची थी। इसमें इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के इल्तिफातगंज निवासी खुद को एक पार्टी का नेता बताने वाले डॉ. आफताब अहमद का भी नाम सामने आया था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने व्यापारी को अकबरपुर थाना अंतर्गत जमुनीपुर बाजार से बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी भाग निकले थे। इसके बाद से पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। आरोपी पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा था। छत्तीसगढ़ पुलिस ने बीते दिनों एक बार फिर जिले में डेरा जमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना प्रभारी संजय सिंह के मुताबिक डॉ. आफताब की लोकेशन सर्विलांस के जरिए तलाशी जा रही थी। इसी बीच रविवार देर शाम उसकी लोकेशन थाना क्षेत्र के इल्तिफातगंज बाजार में पता चली। इस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक लिखापढ़ी कर उसे छत्तीसगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसओ ने बताया कि आरोपी कहीं भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed