{"_id":"62b89eab0412865d510b7bed","slug":"chhatrapati-shahuji-maharaj-remembered-on-his-birth-anniversary-ambedkar-nagar-news-lko636969152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए छत्रपति शाहूजी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए छत्रपति शाहूजी महाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। 149वीं जयंती के मौके पर रविवार को जिले के अलग अलग क्षेत्रों में छत्रपति शाहूजी महाराज को याद किया गया। अलग अलग संगठनों के पदाधिकारियों ने गोष्ठी का आयोजन कर शाहूजी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला, उनके आदर्शों से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
बहुजन मुक्ति पार्टी व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने रविवार को कलेक्ट्रेट के निकट आयोजन किया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास चौधरी ने शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने महिलाओं व युवाओं के जीवन में क्रांति लाने का काम किया है।
हमेशा लोगों को बुराई से दूर रहने और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। बहुजन मुक्ति पार्टी जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुड्डू ने कहा कि छत्रपति शाहू जी के आदर्शों को कभी भुलाया नहीं जा सका। महिलाओं को आरक्षण दिलाने की बात रही हो या फिर छात्रावास की सुविधा। उन्होंने हमेशा बेहतरी का प्रयास किया
विज्ञापन
सामाजिक दूरी को भी मिटाने का काम उन्होंने किया। मौके पर साहिल कुमार, अब्बास कलाम आजाद, रामनाथ, ओमवीर वर्मा, पंकज व रामकेवल वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, अपना दल एस जिलाध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर छत्रपति शाहू जी महाराज को याद किया। कहा कि समाज के लोगों को ऐसे आदर्शों के बारे में जानना चाहिए। समाज की कुरीतियों को मिटाने व समाज को आपस में जोड़ने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मौके पर संजय यादव, अजय गौड़, शिवम पटेल, लालमणि पटेल व मंजीत वर्मा आदि मौजूद रहे