Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chetak of Indrapal of Ghazipur defeated everyone

Ambedkar Nagar News: गाजीपुर के इंद्रपाल के चेतक ने सबको पछाड़ा

Tue, 17 Dec 2024 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 17 Dec 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Chetak of Indrapal of Ghazipur defeated everyone
गोविंदसाहब मेले में चेतक रेस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी।
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। पूर्वांचल के ऐतिहासिक बाबा गोविंद साहब मेला में स्वर्गीय लालजी सिंह स्मृति चेतक रेस का आयोजन मंगलवार को मेला परिसर के बगल स्थित मैदान में हुआ। रेस में कुल 40 घोड़े शामिल हुए। रेस के फाइनल मुकाबले में गाजीपुर के इंद्रपाल सिंह का चेतक प्रथम स्थान पर रहा। वहीं, बड़े चेतक की रेस में विवेका पहलवान बिहार का चेतक शिकारी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

चेतक रेस का शुभारंभ पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने किया। दो दांत के चेतक की रेस में कुल 10 चेतक ने हिस्सा लिया। पहले सेमीफाइनल राउंड की रेस में इंद्रपाल सिंह का चेतक गाजीपुर पहले स्थान पर रहा तो वहीं, सनी यादव गोरखपुर का चेतक दूसरे स्थान पर रहा। दूसरे राउंड में गिरिजेश यादव का चेतक गोरखपुर प्रथम व सलाहुद्दीन बिलरियागंज आजमगढ़ का चेतक द्वितीय स्थान पर रहा। फाइनल राउंड में इंद्रपाल सिंह गाजीपुर का चेतक प्रथम, गिरिजेश यादव गोरखपुर का द्वितीय व सनी यादव गोरखपुर का चेतक तृतीय स्थान पर रहा। बड़े चेतक रेस का चार राउंड का सेमीफाइनल हुआ। इसमें पहले राउंड में फरहान अहमद बिहार का घोड़ा प्रथम व रूबी कुशीनगर का चेतक द्वितीय स्थान पर रहा तो वहीं दूसरे राउंड में रुबी कुशीनगर का चेतक प्रथम व विवेका पहलवान बिहार का चेतक द्वितीय स्थान पर रहा। तीसरे राउंड में हरिराम मुखिया बिहार व हीरा प्रधान महराजगंज के चेतक प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं चौथे राउंड में मुन्ना सिंह बक्सर बिहार का चेतक प्रथम व सलाहुद्दीन बिलरियागंज का चेतक द्वितीय स्थान पर रहा। बड़े चेतक रेस के फाइनल राउंड में 8 चेतक ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसमें विवेका पहलवान बिहार का चेतक शिकारी बाबा पहले स्थान पर रहा तो फरहान मोतिहार बिहार का चेतक उस्मान अली दूसरे स्थान और हरिराम मुखिया बिहार का चेतक तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि व आयोजक शैलेश सिंह पिंकू व कोयलसा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव द्वारा चेतक के सवार व उसके मालिक को शील्ड व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान साकेत महाविद्यालय अयोध्या के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फूलचंद यादव, अजय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह, जयप्रकाश यादव, प्रमोद मिश्रा, मुकेश श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, सोनू यादव व नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed