फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Checkups in district hospital affected due to repeated tripping, patients returned disappointed

Ambedkar Nagar News: बार-बार की ट्रिपिंग से जिला अस्पताल में जांचें प्रभावित, निराश लौटे मरीज

Tue, 01 Oct 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 01 Oct 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Checkups in district hospital affected due to repeated tripping, patients returned disappointed
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने पहुंचे मरीज व तीमारदार।
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत की जा रही बिजली आपूर्ति से कई प्रकार की जांच प्रभावित हो रही। सोमवार को सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड व एक्स रे समेत अन्य जांच के लिए पहुंचे ज्यादातर मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कारण यह कि बार बार की ट्रिपिंग के चलते मशीन सुचारु रूप से संचालित नहीं हो सकी।
विज्ञापन

दरअसल 26 सितंबर की शाम जिला अस्पताल को कोटवा महमदपुर बिजली उपकेंद्र से 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए बिछाई गई अंडरग्राउंड केबल में फाॅल्ट हो गया। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जिला अस्पताल को अकबरपुर बिजली उपकेंद्र के वीआईपी फीडर से जोड़ दिया गया। इससे एक तो बार-बार ट्रिपिंग हो रही तो वहीं अतिरिक्त कटौती भी हो रही। इसका प्रतिकूल प्रभाव सोमवार को विभिन्न प्रकार की जांच पर पड़ा।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में औसतन 55 मरीजों का सीटी स्कैन होता है। लेकिन सोमवार को 32 मरीजों की ही जांच हो सकी। बगैर जांच कराए लौट रहे जहांगीरगंज के दुर्गाप्रसाद ने कहा कि लाइन में तो सुबह नौ बजे ही लग गए थे, लेकिन सुचारु बिजली आपूर्ति न होने से जांच नहीं हो सकी। अब मंगलवार को बुलाया गया है। इसी प्रकार अल्ट्रासाउंड व एक्स रे जांच कराने के लिए आने वाले मरीज परेशान हुए। इस बीच ऑपरेशन के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




खोजे नहीं मिल रही गड़बड़ी


कोटवा महमदपुर से जिला अस्पताल को अनवरत की जाने वाली बिजली आपूर्ति के लिए बिछाई गई अंडरग्राउड केबल में 26 सितंबर को गड़बड़ी हो गई। इसके बाद से पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी लगातार गड़बड़ी की तलाश करते रहे, लेकिन सोमवार देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। अवर अभियंता सतीशकुमार ने बताया कि गड़बड़ी तलाश की जा रही है। शीघ्र ही समस्या दूर कर ली जाएगी।




जांच में हुई कुछ समस्या



बार-बार की ट्रिपिंग के चलते विभिन्न प्रकार की जांचों में कुछ बाधा जरूर आई। हालांकि आने वाले ज्यादातर मरीजों की जांच सुनिश्चित की गई। - डॉ. ओमप्रकाश सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed