फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Checker 335 missing, more than 72 thousand copies Checked

335 परीक्षक नदारद, 72 हजार से ज्यादा कॉपियां जंचीं

Thu, 07 Apr 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 07 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Checker 335 missing, more than 72 thousand copies Checked
बोर्ड कॉपियों को जांचते परिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पटरी पर नहीं आ पा रहा है। तीन केंद्रों पर 30 मार्च से चल रहे मूल्यांकन कार्य में परीक्षकों की अनुपस्थिति का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी 335 परीक्षक नहीं आए। उधर, बुधवार को कुल 72 हजार 330 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। 

जिले के तीन केंद्रों बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, जनता इंटर कॉलेज फत्तेपुर बड़ागांव जलालपुर व सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में चल रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पटरी पर नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन


जिले के तीनों केंद्रों पर आठ लाख से ज्यादा कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 2 हजार 107 परीक्षकों की तैनाती की गई थी। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होने वाले मूल्यांकन कार्य को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी परीक्षकों को समय पर अपने मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन को लेकर लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बुधवार को भी कुल 335 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इसमें जनता इंटर कॉलेज में 80, बीएन इंटर कॉलेज में 90 व सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में 165 परीक्षक अनुपस्थित रहे। 

डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि सभी परीक्षकों को संबंधित मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। मूल्यांकन कार्य पर परीक्षकों के न आने का असर नहीं पड़ रहा है। बुधवार को 72 हजार 330 कॉपियां जांची गईं।


इसमें जनता इंटर कॉलेज में 19 हजार 538, बीएन इंटर कॉलेज में 30 हजार व सरदार पटेल स्मारक इंटर कालेज में हाईस्कूल की 10 हजार 132 व इंटरमीडिएट की 12 हजार 660 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed