{"_id":"631b7a4fed073a22b03c81e6","slug":"cheating-of-lakhs-on-the-pretext-of-job-abroad-ambedkar-nagar-news-lko6475654163","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। कटका थाना क्षेत्र में घटित इस घटना में शातिर धंधेबाज ने आठ पीड़ितों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 50-50 हजार रुपया की धनराशि ऐंठ ली।
विदेश भेजने के नाम पर काफी समय तक टरकाने के बाद जब पीड़ितों ने अपना पैसा वापस मांगा तो उन्हें चुप रहने को धमकाया जाने लगा है। इस मामले में पीड़ितों कटका थाने में केस दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नौकरी दिलाने के नाम पर हुई इस ठगी का शिकार पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के भी कुछ युवक हुए हैं। कटका थाना क्षेत्र के मुडेहरा निवासी मिथुन, रामसजन व कप्तान निषाद तथा आजमगढ़ निवासी अनिल, वीरेंद्र, अनिल, संदीप व हंसराज आदि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक युवक ने विदेश भेज कर नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 50-50 हजार रुपया की धनराशि हड़प ली।
विज्ञापन
इस दौरान भरोसा कायम बनाने के लिए उसने तमाम कागजात पर हस्ताक्षर कराने के साथ ही कई तरह की अन्य औपचारिकता को भी पूरा कराने की प्रक्रिया का पालन कराने का दिखावा करते हुए सात सितंबर की फ्लाइट से सभी को दुबई रवाना करवाने का भरोसा दिलाया।
पीड़ितों ने बताया कि अंतिम समय पर युवक ने ट्रिप निरस्त होने की बात कही। उससे संपर्क कर जब दिया गया पैसा वापस मांगा गया तो वह बहानेबाजी कर अब मिलने से भी बच रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।