{"_id":"651b0b62676c84b7540eeea4","slug":"chc-operation-theater-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-4109-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पांच लाख से सुधारा जाएगा सीएचसी का ऑपरेशन थियेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पांच लाख से सुधारा जाएगा सीएचसी का ऑपरेशन थियेटर
Mon, 02 Oct 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के ऑपरेशन थियेटर को सुधारा जाएगा। ऑपरेशन टेबल के साथ अन्य जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके लिए सीएचसी को पांच लाख रुपये मुहैया कराए जाएंगे।
यह जानकारी डीएम अविनाश सिंह ने सोमवार को सीएचसी के निरीक्षण के दौरान दी। सीएचसी पहुंचे डीएम ने उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सकों ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर के उपकरण ठीक नहीं होने के चलते उपचार पर असर पड़ता है। कई उपकरण बदलने की जरूरत बताई। इस पर डीएम ने आपरेशन थिएटर के लिए टेबल व अन्य उपकरण खरीदने के लिए पांच लाख रुपये मुहैया कराने का वायदा किया।
डीएम ने सीएचसी परिसर में इंटरलाकिंग लगाने के साथ क्षतिग्रस्त चारदीवारी को ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके साथ सीएचसी पर होने वाली जांचों के बारे में बोर्ड लगाने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी व प्रसूता कक्ष में मरीजों से बात कर उपचार के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
डीएम ने मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं मुहैया कराने के चिकित्सकों को निर्देश दिए। उन्होंने हेल्थ एटीएम को सीएचसी के बाहर हिस्से में लगाने का सुझाव दिया। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ उदयचंद यादव के साथ अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद थे।