फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chand Mohammad and Shivani took a long jump

चांद मोहम्मद व शिवानी ने लगाई लंबी छलांग

Wed, 07 Sep 2022 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chand Mohammad and Shivani took a long jump
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय के एकलव्य स्टेडियम में मंगलवार को जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लंबी कूद बालक वर्ग में चांद मोहम्मद तो बालिका वर्ग में शिवानी ने अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ा। 400 मीटर बालक वर्ग में कुलदीप तो बालिका वर्ग में ओजस्वी ने बाजी मारी। डीएम व सीडीओ ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रतियोगिताओं में लगातार भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खेल सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। विशिष्ट अतिथि सीडीओ अनुराज जैन ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में अकबरपुर के अमजद पहले व भीटी के योगेंद्र प्रताप ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में कुलदीप राजभर प्रथम, सुमित मौर्य द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में अकबरपुर के आयुष यादव प्रथम व टांडा के प्रिंस द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में टांडा के अभिषेक यादव व भीटी के सुनील गौड़ ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हजार मीटर दौड़ में टांडा के कुलदीप यादव प्रथम व बसखारी के शैलेश यादव दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में चांद मोहम्मद प्रथम व शैलेंद्र यादव दूसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में भीटी के निखिल पांडेय प्रथम, टांडा के प्रिंस विश्वकर्मा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट थ्रो में टांडा के महबूब बेग प्रथम व भीटी के निखिल पांडेय ने दूसरा स्थान हासिल किया।
53 किलोग्राम भार कुश्ती में बहलोल अहमद टांडा, 57 किलोग्राम भार वर्ग में काजिम टांडा व 61 व 70 किलोग्राम भार वर्ग में टांडा के शादाब बेग विजेता रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में जलालपुर की ओजस्वी राज प्रथम व भीटी की कुमकुम दूसरे स्थान पर रहीं।
800 मीटर दौड़ में भीटी की शशि पाल प्रथम व भियांव की पूनम गौड़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में टांडा की शिवानी प्रथम व यहीं कि दीपिका मद्धेशिया दूसरे स्थान पर रही।

जिला युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि संयोजक की भूमिका जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्य ने निभाई। इस अवसर पर विशाल श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश पांडेय, सूर्यनाथ, अमरजीत, रामदास, दिलीप कुमार, प्रवीण कुमार व पंतलाल सहित अन्य कर्मचारियों ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed