{"_id":"62f7f3840cfbb520ab7cffde","slug":"chakka-jam-avoided-on-assurance-of-officials-ambedkar-nagar-news-lko643810897","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के आश्वासन पर टाला चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के आश्वासन पर टाला चक्का जाम
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। सराफा कारोबारी की बाइक से 12 लाख रुपये के जेवर चोरी होने की घटना को लेकर शनिवार को प्रस्तावित चक्का जाम 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार देरशाम एसडीएम व सीओ आलापुर की व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ लंबी बैठक चली। इसमें चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, डीएम से वार्ता कर व्यापारियों की सुरक्षा को देखते हुए शस्त्र लाइसेंस निर्गत कराने तथा घटना का जल्द खुलासा करने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी सहमत दिखे।
गौरतलब है कि बीते चार अगस्त को रामनगर निवासी ओम ज्वैलर्स के संचालक बंटी पाण्डेय की बाइक से चोरों ने करीब 12 लाख रुपये का आभूषण पार कर दिया था। तहरीर देकर घटना का मुकदमा आलापुर थाने में दर्ज कराया गया। इसके बाद से व्यापारी लगातार घटना का खुलासा किए जाने की मांग कर रहे हैं। गत दिवस चेतावनी दी गई थी कि यदि जल्द घटना का खुलासा न किया गया तो शनिवार 14 अगस्त को रामनगर के व्यापारी बाजार में चक्का जाम करेंगे।
व्यापारियों की इस चेतावनी से तहसील व पुलिस प्रशासन में हड़कंप का माहौल रहा। शुक्रवार देरशाम एसडीएम रोशनी यादव व सीओ जगदीशलाल टमटा ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द रामनगर चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा व्यापारियों की सुरक्षा के लिए डीएम से वार्ता कर शस्त्र लाइसेंस निर्गत कराने व जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस पर व्यापारियों ने अपने चक्का जाम आन्दोलन को स्थगित कर दिया। कहा कि यदि 10 दिन के अंदर इन मांगों को पूरा न किया गया तो आन्दोलन किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष माया अग्रहरि, बंटी पाण्डेय, दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे।