{"_id":"61cca5c025bbf0679b2c8a1e","slug":"chain-snatcher-gang-leader-and-five-women-arrested-ambedkar-nagar-news-lko6111263147","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नैचर गिरोह का सरगना व पांच महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन स्नैचर गिरोह का सरगना व पांच महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। चैन स्नैचिंग गिरोह का सरगना व पांच महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जेवरात व नकदी बरामद की है। इन सभी का चालान न्यायालय में कर दिया गया। इनके कब्जे से एक जीप भी बरामद की गई है।
कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम चिंतौरा की रहने वाली सफीना खान अपनी ननिहाल ग्राम मदारपुर जाने के लिए ई-रिक्शा से बस स्टेशन टांडा पहुंची। ई-रिक्शा में पांच महिलाएं बैठी थीं। जब सफीना उतरी तो उसे महसूस हुआ कि उसके गले से सोने की चेन नदारद है। उसने गुहार मचा दी। स्थानीय लोगों ने पांचों महिलाओं को रोक लिया।
मौके पर पहुंचे कोतवाल विजेंद्र शर्मा, उप निरीक्षक वंदना अग्रहरि, सिपाही अनिता वर्मा, रजनी सिंह, अरविंद कुमार व विनय यादव ने आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया। महिलाओं की तलाशी में सफीना खान के गले से काटी गई सोने की चेन, एक छोटा चाकू, दो सोने के टाप्स, सोने के तीन छल्ले, पांच पायल और 2350 रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद गिरोह का सरगना भोला यादव निवासी ग्राम सहड़ोली थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर बोलेरो के साथ पकड़ा गया। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान बिंदु, आरती, नीतू, गीता व मीरा सभी निवासिनी ग्राम व थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर के तौर पर हुई।