फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Center opened without preparation; not a single transaction on the first day.

Ambedkar Nagar News: बिना तैयारी खोले केंद्र, पहले दिन बोहनी तक नहीं

Mon, 02 Nov 2026 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Center opened without preparation; not a single transaction on the first day.
नवीन मंडी​ सिझौली के दो नंबर क्रय केंद्र के बाहर तौल के लिए खड़ी धान के बाेरों से लदी ट्रैक्टर
अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार को धान खरीद का आगाज अव्यवस्थाओं के बीच हुआ। शासन के निर्देश पर 115 क्रय केंद्र खोल दिए गए, लेकिन खरीद के लिए जरूरी तैयारियां अधूरी रहने से पहले दिन बोहनी तक नहीं हो सकी। धान खरीद मशीनों में मजदूरों का आधार लिंक न होने के कारण किसानों को मायूस लौटना पड़ा। कई किसान अपनी उपज क्रय केंद्रों पर छोड़कर वापस चले गए।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे नवीन मंडी अकबरपुर स्थित 10 क्रय केंद्रों पर अधिकारी और मजदूर मौजूद थे, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं हुआ था। साथ ही मजदूरों का आधार भी धान खरीद मशीनों से लिंक नहीं था। क्रय केंद्र संख्या दो पर प्रभारी चंद्रकेश ने बताया कि अटंगी के किसान जगन्नाथ वर्मा 180 बोरी धान लेकर पहुंचे थे, लेकिन आधार लिंक न होने से उनकी उपज नहीं खरीदी जा सकी। क्रय केंद्र संख्या तीन पर भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन

केंद्रों पर इंतजाम, फिर भी नहीं हुई खरीद
सहकारी संघ जलालपुर क्रय केंद्र पर बिजली कनेक्शन, बोरे और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त मिली। इसके बावजूद मजदूरों की बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी न होने से खरीद शुरू नहीं हो सकी। दोपहर एक बजे केंद्र पर सन्नाटा पसरा था। केंद्र प्रभारी अभिषेक ने बताया कि मजदूरों का आधार लिंक होने के बाद ही खरीद संभव है। फिलहाल किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। बीपैक्स अजमेरी बादशाहपुर क्रय केंद्र पर भी तौल मशीन और बोरे उपलब्ध थे, लेकिन खरीद के लिए किसान नहीं पहुंचे। सचिव कपीस चंद चतुर्वेदी किसानों का इंतजार करते नजर आए। शाम पांच बजे तक केंद्र पर एक भी किसान नहीं पहुंचा और खरीद शून्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दो दिन में पूरी होगी प्रक्रिया
जिले के सभी क्रय केंद्र किसानों के लिए खोल दिए गए हैं। पहले दिन खरीद शुरू नहीं हो सकी। मशीनों में किसानों का आधार लिंक कराने की प्रक्रिया चल रही है। एक-दो दिनों में प्रक्रिया पूरी कराकर खरीद शुरू करा दी जाएगी। - गोरखनाथ, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed