{"_id":"6172faea36af245ad120f7c7","slug":"celebration-of-100-crore-doses-of-corona-vaccine-ambedkar-nagar-news-lko60124937","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज लगने का मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज लगने का मना जश्न
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के रामनगर में देश में कोरोना के 100 करोड़ वैक्सीनेशन होने पर रंगोली बनाकर खुशी का इजहार
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। देश में नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज लगाए जाने का उत्सव शुक्रवार को जिले में भी मना। देश के वैज्ञानिकों, चिकित्सकों व स्वास्थ्य के साथ ही सरकार की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की गई। कहा कि कम समय में तेजी के साथ जिस तरह से देश के करोड़ों नागरिकों को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीनेशन किया गया, वह सराहनीय है। विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों के साथ ही सरकारी अस्पतालों में भी रंगोली व मानव आकृति बनाकर स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही सभी से कोरोना की वैक्सीन अपना नंबर आने पर प्राथमिकता पर लगवाने का आह्वान किया गया। कहा कि देश कोरोना की जंग तभी जीते जब हम कोरोना वैक्सीन लेने के साथ ही गाइडलाइन का पालन करेंगे।
देश में नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज लगने के उपलक्ष्य में जिले में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। जलालपुर के कन्नूपुर स्थित संज्ञान ग्लोबल एकेडमी में छात्र छात्राओं ने 100 की मानव आकृति बनायी और देश के वैज्ञानिकों, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के बेहतर भविष्य की कामना की। कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने न सिर्फ कम समय में कोरोना जैसी महामारी से हम सभी को बचाने के लिए स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध कराया, बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार के सहयोग से तेजी के साथ वैक्सीनेशन अभियान चलाया। प्रधानाचार्या सोनिया ने छात्र छात्राओं को कोरोना वैक्सीनेशन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर राजवर्धन, सौरभ कुमार, राहुल, नीरज व धीरज आदि मौजूद रहे।
भीटी में भाजपा पदाधिकारियों के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों का स्वागत किया गया। प्राथमिक विद्यालय इटवा में चल रहे वैक्सीनेशन शिविर में खजुरी मंडल महामंत्री रानेश पांडेय ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डॉ. सुनील मौर्य के नेतृत्व में डॉ. मनीष राय, रामलखन विश्वकर्मा, चंद्रिका वर्मा, अरविंद कुमार, विनोद कुमार, लल्लन प्रसाद, एकता सिंह आदि ने रंगोली बनाकर सौ करोड़ डोज लगाए जाने का जश्न मनाया।